सीतामढ़ी, दिसम्बर 13 -- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस को जनभागीदारी और युवा ऊर्जा से जोड़ते हुए शनिवार की अहले सुबह बॉर्डर यूनिटी रन का भव्य आयोजन किया गया। सुरसंड व भिट्ठामोड़ कैंप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पांच किलोमीटर लंबी दौड़ में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सीमा सुरक्षा बल के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। सुरसंड से भिट्ठामोड़ तक आयोजित दौड़ प्रतियोगिता को स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत एवं एसएसबी की 51वीं बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के समापन पर भिट्ठामोड़ कैंप परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जहां एसएसबी की ओर से विधायक प्रो. नागेंद्र राउत,नपं अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी,उपाध्यक...