सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 410 बोतल (123 लीटर) शराब को जब्त करते हुये स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात नगर पंचायत सुरसंड स्थित के मुख्य चौक के निकट चार महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तीन महिला तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के अदलपुर वार्ड संख्या दो निवासी मोहन मुखिया की दोनों पत्नी यशोदा देवी व मंजू देवी, रविंद्र मंडल की पत्नी लक्ष्मी देवी जबकि एक महिला तस्कर की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के सुरगहिया गांव निवासी ब्रह्मदेव मुखिया की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार पीएसआई रौशन कुमार झा के नेतृत्व में बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। चारो आरोपी महिला तस्कर पर एफआईआर करते हुये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...