जमशेदपुर, मार्च 17 -- होली के अवसर पर साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि की ओर से अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन रवीन्द्र भवन, साकची में शनिवार की शाम आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में विनीत चौहान, बुद्धि प्रकाश दाधिच, सुदीप भोला, रमेश विश्वहार, हेमंत पांडेय और सुश्री मनु वैशाली ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों अंत तक बांधे रखा। कई बार कवियों ने अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। आम जन-जीवन को लेकर रची कविताओं के माध्यम से झारखंड और बिहार की राजनीति के अलावा केन्द्र सरकार को भी कवियों ने खूब चुटकी ली। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपने परिवार के साथ ठहाके लगाते दिखे। मंच संचालन डॉ. त्रिपुरा झा, स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन सुरभि के संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द दोदराजका अग्रवाल जबकि कवि सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.