मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- जिला बिजनौर के ग्राम सिरिया वाली चक निवासी विनय कुमार पुत्र अमर सिंह गुरुवार को कार से पत्नी एवं दो बच्चों के साथ काशीपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह सुरजन नगर हाईवे पर शरीफ नगर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से आगे पहुंचा, ठीक वैसे ही उनकी कार का स्टेयरिंग जाम हो गया और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ों में घुस गई। राहगीरों ने किसी तरह से गाड़ी के शीशे तोड़कर विनय, उनकी पत्नी एवं बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे से विनय एवं बच्चों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पास ही के गांव जयनगर से विनय के रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे तथा चारों को उपचार के लिए डाक्टर के यहां ले गए। इस हादसे की सूचना विनय के परिजनों को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...