मुरादाबाद, अगस्त 12 -- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को सुरजन नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा डिलारी रोड पर स्थित हरि वेंकट हॉल से आरंभ हुई तथा बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस चौकी व हनुमान मंदिर से गुजर कर शिव मंदिर के पास समाप्त की गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्र वासियों को शांति का संदेश दिया गया। इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ठाकुर अजय प्रताप सिंह, राजपाल सिंह चौहान, रवि कुमार चौहान, मास्टर वीर सिंह चौहान, अजय कुमार बिश्नोई, भूपेंद्र सिंह चौहान आदि सम्मिलित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...