मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- सर्द मौसम में मंगलवार का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। सोमवार की शाम से ही क्षेत्र में अत्यधिक कोहरा आना आरंभ हो गया था,जो मंगलवार को सुरजन नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में बना रहा। अत्यधिक कोहरे एवं ठंड के कारण क्षेत्र के ग्रामीण घरों में कैद रहे तथा जिन ग्रामीणों को काम था, वो ही ग्रामीण घरों से बाहर निकले। अत्यधिक ठंड के कारण सबसे अधिक समस्या का सामना मजदूरों एवं किसानों को करना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए सुरजन नगर के चौराहों पर ग्रामीणों ने स्वयं लकड़ियों की व्यवस्था करके अलाव जलाए। यहां पर पूरा दिन ग्रामीण अलाव के पास बैठकर और खड़े होकर अलाव की आग से स्वयं की सर्दी भगाते नजर आए। शाम होते होते ठंड का प्रकोप दिन के मुकाबले अत्यधिक बढ़ चुका था इसीलिए अधिकतर ग्रामीण अपने-अपने घरों में जाकर लिहाफ आदि गर्म कपड़ों में दुबक गए।...