मुरादाबाद, जनवरी 2 -- नगर के नई बस्ती मोहल्ले में नहर पर स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार जुमे की नमाज सामूहिक रूप से अदा की गई। नमाज में उपस्थित सैकड़ों नमाजियों को शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने कहा कि मुस्लिम समाज में भी शादियों में फिजूल खर्ची एवं दहेज आदि की मांग काफी बढ़ चुकी है। ऐसे माहौल में गरीब घरों की बेटियों की शादी का होना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने सभी मुसलमानों को अपने समुदाय की शादियों में होने वाली कुरीतियों एवं फिजूल खर्ची को रोकने की बात कही, साथ ही समाज के सभी लोगों से अपील है कि आने वाले वक्त में होने वाली शादियों में फिजूल खर्ची को रोकते हुए सभी शादियों को दहेज रहित किया जाए। मस्जिद में उपस्थित सभी नमाजियों ने दहेज रहित शादियां करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...