सीवान, अप्रैल 27 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया। जहां अगलगी से खतरे एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं फोकल शिक्षको द्वारा बच्चों को बताया गया कि अगलगी एक भयानक दुर्घटना है। जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। इसके होने वाले खतरों को समझना और बचाव के उपाय जानना बहुत ज़रूरी होता है। वहीं बताया गया कि आग लगने पर धुएं और लपटों के कारण लोगों की जान जा सकती है। दम घुटने और जलने का खतरा हमेशा बना रहता है। आग घरों, इमारतों, दुकानों और अन्य संपत्तियों को जलाकर राख कर सकती है। जिससे भारी आर्थिक नुकसान होता है। आग लगने से निकलने वाला धुआं और जहरीली गैसें वायु प्रदूषण फैलाती हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। जंगल की आग से वनस्पति और वन्यजीव नष्ट हो जाते हैं। आग लगने के कारण बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.