पीलीभीत, जनवरी 21 -- पीलीभीत। डिवाइन कालेज में सुरक्षित वाहन चलाने में युवाओं की भूमिका विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ.हरचरन लाल के निर्देशन में कालेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के मध्य सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता उत्पन्न करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरक्षित वाहन चलाने में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण , सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित रील बनाया जाना, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित लघु नाटिका प्रस्तुतिकरण आदि प्रतियोगिताएं कराई गयीं । प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं गम्भीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं। हर साल हजारों लोग लापरवाही से वाहन चलाने के कारण प्राण गंवा देते हैं, जिनमें अधिक संख्या युवाओं की होती है। यह कहना गलत न होगा कि अगर युवा जागरूक हो जाएं, तो सड़क दु...