प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। सुरक्षित रेल संचालन के उद्देश्य से प्रयागराज रनिंग रूम में गुरुवार को लोको पायलटों एवं रनिंग स्टाफ की संरक्षा संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर उत्तर मध्य रेलवे यतेंद्र कुमार ने नियमों की पूर्ण जानकारी के साथ विवेकपूर्ण संचालन, स्पष्ट सिग्नल कॉल आउट, कोहरे में दिखाई के अनुसार गति तथा रनिंग रूम में पर्याप्त विश्राम पर जोर दिया। वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर प्रदीप शर्मा ने कोहरे में संरक्षित संचालन के लिए नियम 1048 के पालन और पायलट-सहायक पायलट की संयुक्त जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तुलसी पूजन व क्रिसमस केक काटा गया। साथ ही संगम तट पर जरूरतमंदों व दिव्यांगों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए। संगोष्ठी में वासुदेव पांडेय, विजय कुमार गर्ग, एस एन द्विवेदी,चंदन कुमार, ...