बिजनौर, फरवरी 15 -- नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय में एन.एस.एस., एन.सी.सी. तथा रोवर्स-रेंजर इकाइयों की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रो ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साहू जैन महाविद्यालय में एन.एस.एस., एन.सी.सी. तथा रोवर्स-रेंजर इकाइयों की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो बीएस तोमर ने किया। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की सलाह दी। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की जानकारी दी और सुरक्षित वाहन चलाने, गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर कई कीमती...