नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शिविर लगाकर छात्रों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड, ओटीपी व सुरक्षित यूपीआई पर व्याख्यान दिए। साथ ही डिजिटल इंडिया विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता की गई। इस दौरान वक्ताओं ने फर्जी कॉल, लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...