पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर न लगाए जाने और लगाने के बाद भी निकले हुए मिलने पर एआरटीओ ने नाराजगी जताई है। कोहरे का सीजन अब शुरू होने को है। ऐसे में वाहनों पर रिफ्लेक्टर या पिछले हिस्स में रेडियम या बैक लाइट न लगाने वाले वाहन अब चिन्हित किये जाएंगे। ताकि अभियान चला कर इन पर रिफ्लेक्टर लगाए जा सकें अथवा एक्शन किया जाए। इसी क्रम में एआरटीओ ने मंडी रोड पर खड़े गन्ना वाहनों पर रेडियम युक्त स्टीकर लगा कर किसानों को सुरक्षित यातायात बनाए रखने में सहयोग के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...