अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- जलालपुर। बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम में परिवहन विभाग के निर्देश पर रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.परेश कुमार पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सावधानी और सहयोग ही सड़क सुरक्षा के जरूरी उपाय है। यातायात नियमों का पालन करेंऔर मानवीय संवेदना के साथ नागरिक कर्तव्य का निर्वाह करें। प्रतिभागी छात्रों को डा. सत्येन्द्र ने सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कराया। रैली में महाविद्यालय के प्राध्यापक , कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...