सिमडेगा, फरवरी 17 -- केरसई, प्रतिनिधि। करंगागुड़ी शिवधाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मजदूर नेता राजेश सिंह, सीओ देवकांत सिंह, बीडीओ ज्ञानमनी एक्का,थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार बिदेश्वरी देवी, कुमार नवीन, निशा सहित कई अन्य कलाकारों ने अपने गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। शिवभक्तों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। मजदूर ने...