औरंगाबाद, फरवरी 11 -- भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा इस वर्ष केवाईसी-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम की विशेष थीम के साथ देशव्यापी वित्तीय साक्षरता सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। 9 फरवरी से 13 फरवरी तक चलने वाला यह अभियान एक जागरूकता उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में बैंकिंग को अधिक सुरक्षित और सुलभ बनाना है। इस वर्ष भी मनीवाइज़ वित्तीय साक्षरता केंद्रों का संचालन कर रहे स्वाधार फ़िनएक्सेस ने जमीनी स्तर पर इस अभियान की कमान संभाली है। देव प्रखंड की बेढ़ना पंचायत के करमडीह गांव में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पोस्टर, ज्ञानवर्धक वीडियो एवं अन्य संदेशों के माध्यम से केवाईसी की बारीकियों से अवगत कराया गया। डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज मनोरंजन, ट्रेनर शैलेन्द्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.