भागलपुर, मार्च 30 -- प्रखंड के बाखरपुर दियारा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इस बार गेहूं, सरसों, मूंग, मसूर, मटर आदि की खेती की गई है। फसल कटाई जोरों पर है। यह क्षेत्र कटिहार जिले और झारखंड के साहिबगंज जिले से सटा हुआ है। ऐसे में फसल लूट, जबरन कटाई की आशंका बनी रहती है। इसी के मद्देनजर एसडीपीओ कहलगांव 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। चूहाड़ मौजा, तिलकधारी टोला, मोहनपुर मधुवन दियारा, बाबूपुर, तिवारी टोला सहित अन्य बहियार में फसल कटनी को देखा। पुलिस ने किसानों से बात कर उन्हें आश्वस्त किया। फ्लैग मार्च में बाखरपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.