महाराजगंज, फरवरी 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल के एआटी की तरफ से जिला महिला अस्पताल में कार्यशाला आयोजित हुई। स्टाफ नर्सों को एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने की जानकारी दी गई। ट्रेनर व एआरटी के मेडिकल आफिसर डॉ. एवी त्रिपाठी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए यूनिवर्सल वर्क प्रिकाशन का पालन करना जरूरी है। इसके लिए प्रसव के पूर्व गर्भवती महिलाओं का किट से एचआईवी की जांच करना चाहिए। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसकी कनफर्मेटरी जांच कराएं। यदि महिला एचआईवी पॉजिटिव मिलती है तो स्टाफ नर्स सेफ डिलेवरी कीट पहने। प्रसव के दौरान नवजात को एचआईवी से बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती जाय। उन्होंने एचआईवी संक्रमण से खुद को बचने के साथ ही नवजात को इस बीमारी से बचाने के लिए हर बिंदुओं पर जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.