सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर। शासन की ओर से ग्रो सेफ फूड अभियान संचालित किया गया है। जिसके तहत कीटनाशक विक्रेताओं को कीटनाशकों का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी गई। अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विक्रेताओं को ग्रो सेफ फूड का पोस्टर वितरण किया गया। जिससे उन्हें अपने दुकानों पर लगाना होगा। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में ग्रो सेफ फूड पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने फसल में अधिक कीटनाशक का प्रयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, जिला कृषि रक्षाधिकारी दीपचन्द्र ने विक्रेताओं को व्यापार में कीटनाशी अधिनियम 1968 व नियमावली 1971 का पालन करने की सलाह दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जेसी सरोज ने कहा कि कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.