मैनपुरी, फरवरी 19 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को नेशनल पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने चार्ट पर सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक अंदाज में उकेरते हुए जागरूकता का आह्वान किया। परिणाम घोषित करते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिकरा नाज ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. एसके निमेष ने विद्यार्थियों को सड़क नियमों के पालन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रो. एमके आनंद, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. अवधेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.