दरभंगा, अगस्त 13 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी रसायनशास्त्र विभाग में एंटी-रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि परिसर को सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाए रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने विभाग एवं विवि स्तर पर रैगिंग रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों, यूजीसी एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लेख करते हुए छात्र-शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया। उन्होंने सप्ताह भर चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में छात्रों की सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...