सिमडेगा, फरवरी 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के मौके पर पॉलीटेक्निक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी गौरव कुमार एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डा संदीप शर्मा उपस्थित थे। गौरव कुमार ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है जिसमें इंटरनेट ने सूचना, शिक्षा, संचार एवं सेवाओं को अत्यंत सरल बना दिया है। लेकिन साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी सूचनाएं, डेटा चोरी एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसी चुनौतियां भी तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे आधार, बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड आदि को किसी के साथ साझा नहीं करें। संदिग्ध लिंक, ई-मेल एवं कॉल से सतर्क रहें। अभिभावक बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.