गोड्डा, फरवरी 11 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर गोड्डा के पीएम केन्द्रीय विद्यालय में जिला प्रशासन के तत्वावधान में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति जागरूक करना था। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञों की भी भागीदारी रही। कार्यशाला में उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल, पासवर्ड सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के सही उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डीआईओ गोड्डा प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल दुनिया में सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों को हमेशा सतर्क रहने की आवश्यकता है...