भदोही, फरवरी 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प एवं एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा करते हुए मंथन किया गया। इस दौरान एडीएम न्यायिक ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना है। इंटरनेट के बढ़ते उपयोग, उससे जुड़ी संभावनाओं के साथ-साथ साइबर खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीपफेक, एआई घोटाले और डेटा प्राइवेसी पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक मिश्र ने बताया कि डीपफेक वीडियो और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.