चतरा, फरवरी 10 -- चतरा, संवाददाता। सुरक्षित इंटरनेटदिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने की। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त एवं माननीय विधायक चतरा जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (अक) ने हमारी जीवनशैली को आसान बनाया है, लेकिन इसके उपयोग में सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। शॉर्टकट से पैसे कमाने और विभिन्न तरह के लालच में पड़कर लोग अपनी गाढ़ी कमाई मिनटों में गंवा देते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों...