दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर सभागार भवन जिला पंचायतीराज कार्यालय में जिला प्रशासन के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं सरकारी कर्मियों को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं विवेकपूर्ण इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था, ताकि डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन, सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मिथलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग डिजिटल युग है, जिसमें इंटरनेट ने सूचना, शिक्षा, संचार एवं सेवाओं को अत्यंत सरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.