लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- महाशिवरात्रि पर्व के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कोतवाली में प्रशासनिक बैठक की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसपी ने महाशिवरात्रि पर होने वाले धार्मिक आयोजनों, शिव बारात, श्रद्धालुओं की संख्या, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में रोडवेज के एआरएम महेश चंद्र कमल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार, चीनी मिल के अधिकारी भी शामिल रहे। इस मौके पर ...