जहानाबाद, अप्रैल 6 -- जहानाबाद। जिले में विधि - व्यवस्था बहाल रखने के लिए रामनवमी पर्व पर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। विभिन्न थानों की पुलिस अपने - अपने इलाके में निकाली गयी शोभायात्रा पर नजर जमाये हुए थे। जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के 30 से अधिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। महिला पुलिस कर्मियों को भी शोभायात्रा में लगाया गया था। रविवार को नगर थाना क्षेत्र के द्वारा निर्गत करीब डेढ़ दर्जन लाइसेंसधारी समितियों के द्वारा रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल थे। सुरक्षा को लेकर शोभायात्रा के आगे, बीच में और पीछे बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान डयूटी पर मुश्तैद थे। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा जूलूस म...