नोएडा, जनवरी 19 -- नोएडा। सेक्टर-24 थानाक्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने रविवार रात को पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने थाना और चौकी प्रभारी को संदिग्ध वाहनों की नियमित चेकिंग करने, दुकानों को समय से बंद कराने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीसीआर और पीआरवी वाहनों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा गया। इस दौरान एसीपी ने बाजार में मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.