मधेपुरा, फरवरी 23 -- चौसा। विश्व स्तरीय संतमत सत्संग के दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस अधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता सक्रिय रहे। ज्ञान यज्ञ में नवगछिया की दिशा से कार्यक्रम स्थल तक आने वाली सड़क और उदाकिशुनगंज की दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता जगह-जगह सक्रिय रहे। दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन प्रथम पाली और दूसरी पाली में आने वाले श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से कार्यकर्ता सक्रिय दिखे। पेयजल के लिए लगाए गए काउंटर पर विशेष रूप से महिला कार्यकर्ता सक्रिय रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...