समस्तीपुर, मार्च 20 -- मोरवा। राजकीय मेला क्षेत्र में पूरी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने बाबा केवल धाम राजकीय मेला क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्था को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। बाबा केवल राजकीय रामनवमी मेला की सफलता को लेकर उन्होंने अधिकारी व जनप्रतिनिधि समेत अन्य के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति, यातायात, सुरक्षा बल, वाचिंग टावर, शौचालय, सफाई, बैरिकेडिंग, ड्राप गेट सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। मेला समिति अध्यक्ष रामाश्रय सहनी की अध्यक्षता एवं एडीएम अजय कुमार तिवारी के संचालन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी एवं एसडीएम दिलीप कुमार ने विभागीय अधिकारियों को सभी कार्य शीघ्र संपादित करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.