संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी पर्व होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना क्षेत्र के समस्त बीट कांस्टेबल, दीवान एवं अन्य पुलिस बल के साथ बैठक की । इस बैठक के दौरान थाना क्षेत्र की शांति व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, गश्त व्यवस्था तथा संभावित विवादित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी बीट प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बीट क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। बैठक में शासन की मंशा को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट किया गया कि त्यौहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.