मुरादाबाद, मार्च 17 -- कोतवाली पुलिस ने नगर में अपराधियों पर नियंत्रण के दृष्टिगत एटीएम और बैंकों के आसपास खड़े वाहन की सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने कोतवाली पुलिस के साथ नगर के सभी बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर के बैंकों के आसपास विभिन्न जगहों पर वाहनों को भी चेक किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शर्मा ने बताया की नगर में अपराधियों पर नियंत्रण के दृष्टिगत को लेकर नगर में स्थित सभी बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। बैंक के सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान उपनिरीक्षक अर्चना, उपनिरीक्षक बलराम दीक्षित, रजत वालियां, मोनीष राठी, सुमित कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.