रिषिकेष, दिसम्बर 10 -- शहर व समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों कानून व शांति व्यवस्था को चौकस रखने लिए बुधवार को एसएसआई भारत सिंह ने अहम बैठक की। उन्होंने चौकी प्रभारियों के साथ कोतवाली में पुलिसकर्मियों के साथ मंथन किया। कोतवाली में आयोजित बैठक में उन्होंने गश्त को प्रभावी कर संदिग्धों की धरपकड़ को अभियान चलाने के निर्देश दिए। बताया कि नववर्ष नजदीक है, जिसके चलते भारी संख्या में पर्यटकों के ऋषिकेश में उमड़ने की संभावना है, जिसके चलते अभी से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह बैठक की गई। बताया कि चौकी क्षेत्रों में प्रभारियों को नियमित गश्त के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है। मौके पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा, निखिलेश बिष्ट, विनेश कुमार, जयेंद्र राणा, वर्षा रमोला, राजकुमार, मनीष पंवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...