छपरा, फरवरी 5 -- बनियापुर और मढ़ौरा प्रखंड में होना है मतदान मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया भी होगी पूरी न्यूमेरिक 07 बजे से मतदान छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के दो प्रखंडों के तीन प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों के लिए चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को निर्धारित मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।जानकारी के अनुसार सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत धनगड़हा और भुसाव पैक्स व मढ़ौरा प्रखंड के सलिमापुर पैक्स में चुनाव कराया जाना है। इनमें से सलिमापुर और भुसाव पैक्स में अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा, जबकि धनगड़हा पैक्स में केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया ज...