अयोध्या, मार्च 9 -- अयोध्या, संवाददाता। फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी को लेकर राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार संवेदनशील राम मंदिर के प्रति पहले सजग है। वहीं श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने भी सरकारों से सुरक्षा के सभी उच्च मानकों के आधार पर व्यवस्था देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही यह विश्वास भी दिलाया है कि सुरक्षा के किसी बिंदु पर तीर्थ क्षेत्र प्राथमिकता के आधार पर सहयोग करेगा और कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार की सायं तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को फूलप्रूफ बनाने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। न्यासी डॉ. मिश्र ने बताया कि राम मंदिर समेत पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.