अररिया, फरवरी 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसएसबी 56वीं बटालियन के बाह्य सीमा चौकी 'आई' समवाय जोगबनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाले आईसीपी गेट जोगबनी का पूर्णिया आईजी विवेकानंद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीमा प्रबंधन एवं सीमा सुरक्षा से जुड़े दायित्वों की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात जवानों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता उपायों एवं समन्वय प्रणाली की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे। मौके पर डॉ. विवेक कुमार माथुर, एसपी जितेन्द्र कुमार, एसएसबी कमांडेंट शाश्वत कुमार, संजीव कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, मदन मोहन भट्ट, उप-कमांडेंट, शुभ्रांशु पाण्डेय सहायक कमांडेंट राशि भारद्वाज, सहायक कमांडेंट, फारबिसगंज डी...