मधेपुरा, फरवरी 19 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर चुनाव आयोग के मानकों का अनुपालन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। डीएम अभिषेक रंजन बुधवार को ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, डबल लॉक प्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती और प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था की गहन समीक्षा की। डीएम ने सीसीटीवी कैमरा की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी वैधता की जांच करते हुए हमेशा क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानक...