सीवान, जनवरी 24 -- सीवान,एक संवाददाता। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने गुरुवार को शहर के तरवारा मोड़ स्थित बिजली ग्रिड उपकेंद्र एवं पुरानी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पीएसएस) का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्रों में सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रबंध निदेशक ने ग्रिड और विद्युत शक्ति उपकेंद्र में अधिष्ठापित पावर ट्रांसफॉर्मरों के अनुरक्षण कार्यों और लोड प्रोफाइल की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के मुख्य द्वार के समीप लगाए गए वॉल ऑफ सेफ्टी बोर्ड का भी अवलोकन किया। जिसमें विद्युत शक्ति उपकेंद्र में प्रवेश से...