रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्रीन पैनल इंडस्ट्री सेक्टर-9 सिडकुल पंतनगर में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद उत्तराखंड चैप्टर के सहयोग से राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यशाला हुई। इसमें सुरक्षा मानकों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सस्टेनेबिलिटी के विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज़ एंड बॉयलर अरविंद नाग्यान, नेशनल सेफ्टी काउंसिल के उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, सचिव डॉ. आरके शर्मा एवं कोषाध्यक्ष एनसी सनवाल मौजूद रहे। कार्यशाला में 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के सेफ्टी मैनेजर, एचआर मैनेजर एवं प्लांट हेड उपस्थित रहे। नेशनल सेफ्टी काउंसिल के पदाधिकारियों द्वारा दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.