आगरा, दिसम्बर 2 -- एसपी ने मंगलवार को थाना अमांपुर में पहुंचकर आकास्मिक निरीक्षण किया। विभिन्न अभिलेखों को चेक किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। इस कार्य में लापरवाही न बरतें। इसके बाद एसपी ने कस्बा के बाजारों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। थाना अमांपुर के आकास्मिक निरीक्षण को पहुंची एसपी अंकिता शर्मा ने थाना कार्यालय, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को चेक किया। इसके बाद जनसुनवाई, साइबर व महिला हेल्प डेस्क, मालखाना-शस्त्रागार व थाना परिसर का निरीक्षण किया। अभिलेख दुरस्त न मिलने पर एसपी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधितों को अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर में निर्माणधीन पुलिस कर्मियों के आवासों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.