भभुआ, फरवरी 13 -- रामपुर। प्रखंड की अलीपुर वितरणी में आरडी 184 के पास बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। बेलांव से बगही जानेवाला यह पथ रोहतास व कैमूर जिलों को जोड़ता है। वितरणी में पुलिया का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माण कराया गया है। सुरक्षा दीवार टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी इस पथ से वाहन ले जानेवाले अंजान चालकों को होती है। रात में यह परेशानी और बढ़ जाती है। संभलकर वाहन नहीं चलाएं तो हादसे की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...