रामपुर, अगस्त 1 -- अजीमनगर महिला सुरक्षा दल ने गुरुवार को दर्जनों गांव में घूम कर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान सुरक्षा प्रदान करने वाले हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। महिला हेड कांस्टेबल पूनम और शायदा बानो के नेतृत्व में विशेष जागरूक अभियान चलाया गया। महिला सुरक्षा टीम ने वेद प्रकाश इंटर कॉलेज मुरसैना, कुचैटा, दिलपुरा, खेमपुर, कुम्हरिया के अलावा चौराहा एवं बैंक में जाकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं से अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...