देवघर, फरवरी 8 -- देवघर। देवघर एम्स में कार्यरत एसएसएस कंपनी के एक सुरक्षा गार्ड और एम्स में कार्यरत चालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज आईपीडी में भर्ती कर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एसएसएस कंपनी के सुरक्षा गार्ड दिनेश यादव और एम्स में एमजी सोलंकी कंपनी के वाहन चालक आकाश कुमार दोनों की मोटरसाइकिल आमने- सामने से जोरदार तरीके से टकरा गयी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुरक्षा गार्ड दिनेश यादव के माथा, मुंह, आंख, सीने में गंभीर चोटें आई है। जबकि चालक आकाश कुमार का एक पैर टूट गया है और अंदरुदनी चोटें आई है। आसपास के लोगों ने बताया कि सुरक्षा गार्ड दिनेश यादव देवघर के तरफ से एम्स ड्यूटी अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था। उसी दौरान चालक आकाश कुमार बुलेट से एम्स के पास तिलजोरी गांव अवस्थित अपने घर ड्यूटी से वा...