बेगुसराय, फरवरी 15 -- बीहट। महना स्थित रेनोवेज इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड से चोरी कर सामान को ई-रिक्शा से लेकर जा रहे तीन चोर को शुक्रवार को गार्ड ने धर दबोचा। प्रोपराइटर रामदीरी रामनगर निवासी सत्यम कुमार ने गार्ड द्वारा चोरी के सामान के साथ पकड़े गये तीनों युवकों को रिफाइनरी थाना को सौंप दिया। रिफाइनरी थाना पुलिस ने बताया कि सबौरा के सत्यम कुमार, महना के मन्नू कुमार तथा निखिल कुमार के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। अवर निरीक्षक परमानंद मंडल मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.