मोतिहारी, फरवरी 15 -- शहर के अजय कुमार तिवारी, मो असलम खान, सुधीर कुमार गुप्ता, सनी लाल कुमार, पप्पू जायसवाल का कहना है कि सत्याग्रह पार्क के अंदर व बाहर साफ-सफाई की कमी है। सत्याग्रह पार्क के प्रवेश गेट के चारों तरफ परिसर में कूड़ा-कचरा का ढेर है। वहां पेड़ पौधा लगाना जरूरी है। वन विभाग के जिम्मे इस पार्क को दिया गया है फिर भी हरियाली की कमी है। पार्क के आसपास रहनेवाले लोगों का कहना है कि लाइटिंग की समूचित व्यवस्था नहीं है। रात में अंधेरा ही रहता है। शाम को भी मेन गेट के अलावा रोशनी नहीं रहती। सुरक्षा को लेकर स्थायी तौर पर यहां होमगार्ड या बिहार पुलिस की तैनाती होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.