अररिया, जून 21 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को डीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों के दल ने बाढ़ पूर्व बाढ़ प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान डीएम ने पिपरा, कुशमाहा सहित कई स्थानों का जायजा लिया। संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को देखते डीएम द्वारा फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत पिपरा, कुसमाहा, सहबाजपुर सहित ओसरी घाट एवं कामता घाट का स्थलीय निरीक्षण किया किए। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने तटबंधों की स्थिति, राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता तथा सुरक्षित स्थलों की पहचान जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.