चंदौली, मई 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त टीम ने डाग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर गहन तलाशी ली गई। इस दौरान सीओ ने निर्देश दिया कि स्टेशन पर संदिग्धों पर नजर रखें। यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ कुंअर प्रभात सिंह शनिवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के साथ स्टेशन पर जांच पड़ताल शुरू की। टीम ने आठों प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, फुटओवर ब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड आदि की जांच की। वहीं सीओ ने स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे लगेज स्कैनर के पास बैठ कर जांच की। निर्देश दिया कि हर यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.