सहरसा, फरवरी 3 -- सहरसा, निज संवाददाता। सुरक्षा कोटि एवं अन्य श्रेणियों के पदों को सरेंडर करने पर रोक, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को रेलकर्मियों ने क्रू लॉबी के पास प्रदर्शन किया। ईसीआरकेयू सहरसा शाखा के बैनर तले मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते शाखा अध्यक्ष जे. के. सिंह और शाखा सचिव अभय कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को अविलंब लागू किया जाय। सुरक्षा कोटि एवं अन्य श्रेणियों के पदों को सरेंडर करने पर रोक लगाई जाय। रनिंग कर्मचारियों का किलोमीटर भत्ता बढ़ाया जाय। एलडीसी ओपन टू ऑल किया जाय।कर्मचारियों के माता पिता को विशेषाधिकार पास में शामिल और महिला कर्मियों को कार्यस्थल पर तमाम सुविधाएं दी जाय। प्वाइंट्समैन, ट्रैकमैन को 4200 ग्रेड पे, टिकट चेकिंग स्टाफ को रनिंग कर्मियों की तरह...