नई दिल्ली, जनवरी 3 -- सड़क पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) डिवाइडर और साइड वॉल पर पीले-काले रंग के संयोजन से पट्टियां बना रहा है। इसकी दृश्यता अधिक होती है। पहले यह पट्टियां सफेद और काले रंग की होती थीं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि नए मानकों के अनुरूप यह काम किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि पीले और काले रंग का संयोजन हर मौसम में बेहतर दृश्यता प्रदान करता है। चाहे बारिश हो, धुंध हो या तेज धूप, ये पट्टियां नजर आती हैं। इससे चालकों को समय रहते डिवाइडर और सड़क की सीमाओं का पता चल जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। पहले इस्तेमाल होने वाली सफेद-काली पट्टियों की तुलना में पीली-काली पट्टियां अधिक प्रभावी साबित हो रही हैं। खासतौर पर रात के समय और खराब मौसम की स्थिति में इनका कं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.